Tue, Mar 3, 2026
27 C
Gurgaon

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 2.25 लाख लूटकांड मामले में सात माह बाद दो गिरफ्तार

अररिया, 06 जनवरी(हि.स.)।

भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड के कर्मचारी से पिछले साल हथियार का भय दिखाकर 2.25 लाख रुपये और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स समान लूटकांड मामले में नगर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

22 जुलाई 2024 को हथियारबंद दो अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के संदलपुर पोखर के समीप फाइनेंस कंपनी के फील्ड स्टाफ से 2.25 लाख रुपये व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की लूट की घटना को अंजाम दिया था।घटना के बाद पीड़ित कंपनी के कर्मचारी कटिहार जिला के बरारी थाना के सुजापुर गांव निवासी चंद्रशेखर कुमार मिस्त्री ने नगर थाना में आवेदन दिया था।

नगर थाना पुलिस ने घटना के सात माह के बाद घटना में शामिल दो अपराधियों की रेकी कर गिरफ्तारी की है। जानकारी नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने देते हुए बताया कि उक्त लूटकांड की घटना में शामिल गिरफ्तार अपराधी नगर थाना क्षेत्र के संदलपुर वार्ड संख्या 15 के मो. तारिक पिता मो मुफरेजुल व संदलपुर वार्ड संख्या 13 निवासी मो. परवेज पिता स्व. अलाउद्दीन है।नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों अपराधी के पास से लूट में शामिल बैग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण की बरामदगी हुई है।

गिरफ्तारी टीम में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, अपर थानाध्यक्ष संजीव कुमार, एसआई कुमार ऋषिराज, चौकीदार करण पासवान सहित थाना के रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories