Wed, Mar 4, 2026
19 C
Gurgaon

आर्कटिक ओपन 2025: लक्ष्य सेन पहले दौर में बाहर, थरुन मन्नेपल्ली ने बनाई इतिहास रचने की राह

एस्पू (फिनलैंड), 9 अक्टूबर (हि.स.)।
भारतीय युवा शटलर थरुन मन्नेपल्ली ने आर्कटिक ओपन 2025 में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए उम्मीदें जिंदा रखीं। उन्होंने विश्व नंबर 14 टोमा जूनियर पोपोव को 11-21, 21-11, 22-20 से हराते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

46वीं रैंक वाले मन्नेपल्ली ने शुरुआती गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी की। निर्णायक गेम में उन्होंने चार मैच प्वाइंट बचाते हुए जीत दर्ज की, जो उनके करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक मानी जा रही है। अब उनका अगला मुकाबला जापान के विश्व नंबर 18 कोकी वतनाबे से होगा।

🎯 लक्ष्य सेन का निराशाजनक प्रदर्शन

पेरिस ओलंपिक सेमीफाइनलिस्ट लक्ष्य सेन को जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त कोडाई नाराओका ने 21-15, 21-17 से मात दी। यह लक्ष्य की नाराओका के खिलाफ आठ मुकाबलों में छठी हार रही। साल 2025 में यह उनकी दसवीं शुरुआती दौर की हार है।

⚡ अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन

  • किदांबी श्रीकांत ने डेनमार्क के रासमस जेम्के के खिलाफ वॉकओवर दिया।
  • किरण जॉर्ज चोट के कारण दूसरा गेम बीच में छोड़ने को मजबूर हुए।
  • शंकर सुब्रमण्यम को फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव ने 21-17, 21-11 से हराया।
  • आयुष शेट्टी को शीर्ष वरीय कुनलावुत वितिदसर्न ने 21-15, 21-16 से पराजित किया।

मन्नेपल्ली के शानदार प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसकों को टूर्नामेंट में उम्मीद की नई किरण दिखाई दी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories