मणिपुर में तलाशी अभियान के दौरान हथियार और संचार उपकरण बरामद

0
190

इंफाल, 7 मई (हि.स.)। मणिपुर के असुरक्षित और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा बलों ने पहाड़ी और घाटी जिलों के संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि थौबल जिले के थौबल थाना अंतर्गत वांगजिंग टेकचम क्षेत्र में किए गए तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को हथियारों और संचार उपकरणों का जखीरा मिला।

बरामद वस्तुओं में एक .303 राइफल मैगजीन सहित, एक 9 मिमी पिस्तौल और एक 9 मिमी पिस्तौल (बिना मैगजीन) शामिल है। इसके अलावा, एक नंबर 36 एचई हैंड ग्रेनेड, नौ .303 जिंदा कारतूस, तीन टियर स्मोक शेल (सॉफ्ट नोज, एलआर), एक टियर स्मोक शेल (सीएस), एक टियर स्मोक शेल (एलआर), और एक 38 मिमी एंटी-रायट कारतूस रबर बुलेट के साथ बरामद किया गया।

संचार उपकरणों में दो बाओफेंग वॉकी-टॉकी सेट, एक केनवुड वॉकी-टॉकी सेट और उसका चार्जर भी जब्त किया गया।

सुरक्षा एजेंसियां अब इन सामग्रियों के स्रोत और संभावित उपयोग की जांच कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here