Wed, Mar 11, 2026
34 C
Gurgaon

पूर्वी कमान ने कोलकाता में हर्षोल्लास से मनाया 77वां सेना दिवस

कोलकाता, 15 जनवरी (हि.स.)। भारतीय सेना के पूर्वी कमान ने 15 जनवरी को विजय दुर्ग, कोलकाता में 77वें सेना दिवस को देशभक्ति और गर्व के साथ मनाया। यह आयोजन उन जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

हर वर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है, जो उस ऐतिहासिक दिन की याद दिलाता है जब 1949 में जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) के.एम. करियप्पा भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ बने थे। इस विशेष अवसर पर पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रामचंद्र तिवारी (यूवाईएसएम, एवीएसएम, एसएम) ने विजय स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया।

समारोह के दौरान पूर्वी कमान की 16 यूनिट्स को ‘चीफ ऑफ द आर्मी स्टाफ यूनिट सिटेशन’ और 45 यूनिट्स को ‘जीओसी-इन-सी, पूर्वी कमान यूनिट सिटेशन’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनकी अनुकरणीय सेवा और समर्पण को दर्शाता है।

भारतीय सेना दुनिया की सबसे अनुशासित और पेशेवर सेनाओं में से एक मानी जाती है, जो न केवल सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत और बचाव कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाती है। इस गौरवशाली दिन पर सेना ने राष्ट्र की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के अपने संकल्प को एक बार फिर दोहराया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories