सेना दिवस परेड 2026: जयपुर में आम जनता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

0
1105

🇮🇳 सेना दिवस परेड 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Army Day Parade Jaipur 2026 को लेकर आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार और जयपुर जिला प्रशासन ने आमजन को परेड देखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल उपलब्ध कराया है।

यह भव्य परेड 9, 11, 13 और 15 जनवरी 2026 को जगतपुरा (महल रोड), जयपुर में आयोजित की जाएगी।

🖥️ ऐसे करें ऑनलाइन पंजीकरण

सेना दिवस परेड देखने के इच्छुक नागरिक:

  1. https://sso.rajasthan.gov.in पर जाएं
  2. SSO ID से लॉगिन करें
  3. Citizen App → G2C सेक्शन में
  4. Army Day Parade Registration पर क्लिक करें
  5. सिर्फ दो कॉलम भरकर पंजीकरण पूरा करें

➡ एक व्यक्ति अधिकतम 2 लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकता है।
➡ ई-मित्र केंद्रों पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।

📲 SMS से मिलेगा कन्फर्मेशन

रजिस्ट्रेशन पूरा होते ही नागरिक को SMS के माध्यम से:

  • एंट्री पास
  • रूट मैप
  • पार्किंग डिटेल
  • परेड की तारीख

की जानकारी भेजी जाएगी।
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जनवरी 2026 है।

⏰ समय और नियम

  • सुबह 8:45 बजे तक परेड स्थल पर पहुँचना अनिवार्य
  • परेड समाप्त होने से पहले बाहर निकलने की अनुमति नहीं

🚫 प्रतिबंधित वस्तुएं:
ड्रोन, कैमरा, बैग, पर्स, ज्वलनशील पदार्थ, पाउडर, नुकीली वस्तुएं पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगी।

🎖️ सेना दिवस सप्ताह के विशेष कार्यक्रम

📍 8 जनवरी 2026
CM भजनलाल शर्मा द्वारा “Know Your Army” कार्यक्रम का उद्घाटन
स्थान: भवानी निकेतन, जयपुर

📍 10 और 15 जनवरी 2026
“शौर्य संध्या”
SMS स्टेडियम में वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और युवाओं की विशेष भागीदारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here