राजगढ़ः बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

0
289

राजगढ़, 29 मई (हि.स.)। मलावर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महज 12 घंटे में ग्राम गिंदौरमीना से साढ़े 15 साल की बालिका का अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को बीनागंज से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धाराओं में इजाफा कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।

थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने गुरुवार को बताया कि बीते रोज गिंदौरमीना निवासी 15 साल 6 माह की बालिका के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महज 12 घंटे में आरोपित अनिल (22)पुत्र गोविंद मीना निवासी गिंदौरमीना को बीनागंज से गिरफ्तार किया और पीड़ित को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने पीड़ित के कथनों के आधार पर आरोपित के खिलाफ अतिरिक्त धारा 87, 65(1) बीएनएस, 3/4 पाॅक्सो एक्ट के तहत इजाफा कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेजा। कार्रवाई के दौरान थानाप्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत, एसआई टीपी.मेहरा, शिवराजसिंह मीना, एएसआई गुलाबचंद धाकड़, जगदीश सेन, आर.महावीर, मंजीत, म.आर.अंजली चैरसिया सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here