Fri, Mar 6, 2026
25 C
Gurgaon

असम में बाढ़ का कहर जारी, 19 ज़िले प्रभावित, अब तक दो लोगों की मौत

गुवाहाटी, 2 जून (हि.स.)। असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। डिजास्टर रिर्पोटिंग एंड इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के 19 ज़िले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की चपेट में आकर पिछले 24 घंटे के दौरान अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें एक महिला कछार जिले और एक पुरुष श्रीभूमि जिले से है।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) द्वारा रविवार की रात जारी बुलेटिन के अनुसार ब्रह्मपुत्र (डिब्रूगढ़ और निमातीघाट), धनसिरी (नुमलीगढ़), कपिली (कामपुर), काटाखाल (माटीजुरी), बराक (बीपी घाट) और कुशियारा (श्रीभूमि) नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि 56 राजस्व सर्किलों के अंतर्गत 764 गांव प्रभावित हुए हैं। करीब 3.64 लाख की आबादी पर बाढ़ का असर पड़ा है जबकि 3524.38 हेक्टेयर फसल क्षेत्र जलमग्न हो चुका है।

राज्य सरकार द्वारा 52 राहत शिविर और 103 राहत वितरण केंद्र खोले गए हैं। कुल 155 केंद्रों में 10,272 लोग शरण लिए हुए हैं, वहीं 45,331 लोग शिविरों से बाहर राहत सामग्री प्राप्त कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार कुल 2,35,193 पशु प्रभावित हुए हैं, जिनमें 71,538 बड़े पशु, 40,017 छोटे पशु और 1,23,638 पोल्ट्री शामिल हैं। अब तक 696 पशु (12 बड़े, 28 छोटे और 656 पोल्ट्री) बह चुके हैं।

बाढ़ में अब तक 53 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 45 कच्चे और 8 पक्के मकान शामिल हैं। इसके अलावा 969 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें 901 कच्चे और 68 पक्के मकान हैं।

प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में निगरानी लगातार जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories