Thu, Feb 12, 2026
12 C
Gurgaon

शर्मिष्ठा के खिलाफ शिकायत करने वाले वजाहत को गिरफ्तार करने पहुंची असम पुलिस, घर से फरार

कोलकाता, 5 जून (हि.स.)।
सोशल मीडिया पर भड़काऊ और धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले विवादित पोस्ट को लेकर फंसे वजाहत खान की गिरफ्तारी के लिए असम पुलिस ने बुधवार देर रात को कोलकाता स्थित उनके घर दबिश दी, लेकिन वह फरार रहे। वजाहत खान वही शख्स हैं जिनकी शिकायत पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पानोली को गिरफ्तार किया गया था।

🏠 वजाहत खान फरार
असम पुलिस की पांच सदस्यीय टीम ने गिरफ्तारी के लिए वजाहत के घर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिले। वजाहत रविवार दोपहर से लापता हैं। पुलिस ने वजाहत के पिता सआदत खान को भी पूछताछ के लिए तलब किया था, लेकिन वे भी अनुपस्थित थे।

📄 दर्ज हुए मुकदमे
असम पुलिस ने वजाहत खान पर उकसाने वाले और आपत्तिजनक पोस्ट डालने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। इसके अलावा कोलकाता की ‘श्रीराम स्वाभिमान परिषद’ ने भी उनके खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद एक अलग मामला गार्डन रीच थाने में दर्ज हुआ।

🚨 पुलिस की कार्रवाई
कोलकाता पुलिस ने वजाहत को सोमवार और मंगलवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह अनुपस्थित रहे। पुलिस ने कहा कि वह “फरार” हैं और उनकी तलाश जारी है।

⚖️ शर्मिष्ठा पानोली से जुड़ा विवाद
वजाहत खान ‘रशीदी फाउंडेशन’ के प्रमुख हैं, जिन्होंने 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पानोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शर्मिष्ठा को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था, जिस पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप था।

🔥 राजनीतिक विवाद
शर्मिष्ठा की गिरफ्तारी पर भाजपा नेताओं ने ममता बनर्जी सरकार पर चयनात्मक कार्रवाई का आरोप लगाया है। वहीं, शर्मिष्ठा के वकील मोहम्मद शमीमुद्दीन ने इसे क़ानूनी नियमों की अवहेलना और जल्दबाज़ी में उठाया गया कदम बताया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories