फतेहाबाद में सबसे अधिक समय तक एसपी रहीं आस्था मोदी, अब सिद्धांत जैन होंगे नए एसपी

0
462

फतेहाबाद, 22 अप्रैल (हि.स.)। जिले में सबसे लंबे समय तक एसपी रहीं आस्था मोदी का अब हरियाणा सरकार ने ट्रांसफरकर दिया है। उन्हें कैथल ट्रांसफर हो गया है। अब उनके स्थान पर डबवाली पुलिस जिला के एसपी सिद्धांत जैन को फतेहाबाद का एसपी नियुक्त किया गया है।

दरअसल, आस्था मोदी ने 30 जुलाई 2022 को बतौर एसपी फतेहाबाद की कमान संभाली थी। उनका कार्यकाल 2 साल 8 महीने 22 दिन का रहा है। इससे पहले किसी भी एसपी का यहां इतना लंबा कार्यकाल नहीं रहा। आस्था मोदी से पहले आईपीएस सौरभ सिंह का फतेहाबाद में बतौर एसपी लंबा कार्यकाल रहा था। साैरभ सिंह फतेहाबाद में तीन बार एसपी रह चुके हैं। हरियाणा सरकार ने सोमवार देर रात को एक बड़ा फेरबदल कर 42 आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर किया है।

फतेहाबाद के नए एसपी सिद्धांत जैन साल 2018 बैच के आईपीएस हैं। 18 जुलाई 1992 को जन्मे सिद्धांत जैन आईआईटी खड़गपुर से बीटेक पास हैं। बतौर एसपी उनकी डबवाली पुलिस जिला में ही पोस्टिंग हुई थी। डबवाली में नशे के खिलाफ मुहिम चलाने में आम जन को जोड़ने में सिद्धांत जैन ने काफी प्रयास किए हैं।

फतेहाबाद में एसपी रहे अधिकारियों का कार्यकाल

मनोज यादव 9 महीने 8 दिन

राजबीर देसवाल 1 साल 2 महीने 19 दिन

कला रामचंद्रन 2 महीने 29 दिन

एसएस देसवाल 6 महीने 1 दिन

श्रीकांत जाधव 6 महीने 16 दिन

हनीफ कुरैशी 1 साल 6 महीने 16 दिन

केके राव 1 साल 4 महीने 15 दिन

देसराज सिंह 2 महीने 29 दिन

सौरभ सिंह 1 साल 2 महीने 17 दिन

भीम सिंह 1 साल 1 महीना 7 दिन

सौरभ सिंह 4 महीने 9 दिन

अरशिंदर सिंह चावला 1 महीना 26 दिन

सौरभ सिंह 2 साल 1 महीना 26 दिन

सीएस राव 10 महीने 4 दिन

जेएस लांबा 1 साल 1 महीना 22 दिन

विवेक शर्मा 9 महीने 3 दिन

सतेन्द्र गुप्ता 11 दिन

विवेक शर्मा 24 दिन

सतेन्द्र गुप्ता 10 महीने 15 दिन

विकास धनखड़ 10 महीने 4 दिन

शिवचरण अत्री 1 साल 4 महीने

पारूल कुश 2 महीने 17 दिन

संगीता कालिया 9 महीने 20 दिन

ओपी नरवाल 1 साल 4 महीने 23 दिन

कुलदीप यादव 6 महीने 25 दिन

दीपक सहारण 1 साल 3 महीने 20 दिन

विजय प्रताप सिंह 11 महीने 12 दिन

राजेश कुमार 1 साल 8 महीने 8 दिन

सुरेन्द्र भोरिया 9 महीने 5 दिन

आस्था मोदी 2 साल 8 महीने 22 दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here