वाजपेयी के जीवन का एक-एक क्षण था राष्ट्र को समर्पित : यदुनाथ पांडेय

0
384

लाेहरदगा, 6 मार्च (हि.स.)। भाजपा की ओर से खेमराज स्मृति धर्मशाला में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर अटल विरासत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अटल वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर और दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित जनसंघ और अटल वाजपेयी के साथ पार्टी संगठन में कार्य कर चुके लगभग एक सौ वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय ने कहा कि अटल जी के जीवन का एक -एक क्षण राष्ट्र को समर्पित था।उनके विचार में राष्ट्र हमेशा सर्वोपरी रहा। वाजपेयी एक ऐसे राजनेता थे जो सर्वमान्य थे। उन्होंने 24 दलों को लेकर सहज तरीके से सरकार चलाई। पांडेय ने कहा कि अटल वाजपेयी का कृतत्व एवम ब्यक्तित्व की जितनी तारीफ की जाय कम है। वे निश्छल,निष्कपट,सरल,सहज,सादगी और अग्रसोची स्वभाव के धनी थे।

अटल वाजपेयी हमेशा परिवार वाद से ऊपर उठ कर राष्ट्र के लिए काम किया।उन्होंने बिना किसी का परवाह किये निर्भीक हो कर परमाणु परीक्षण कर देश को शक्तिशाली राष्ट्र की पंक्ति में खड़ा किया।

पांडेय ने अपने संबोधन में अटल वाजपेयी के साथ बिताए पलों को संस्मरण करते हुए कहा कि उनके जीवन से हमे ऊर्जा मिलती है। अटल ने लोगो की भावनाओ को समझते हुए एक साथ तीन राज्यो को अलग कर उनकी मुराद पूरी की। उन्होंने कहा कि अटल वाजपेयी के जरिये किये गए कार्य की लिस्ट बहुत लंबी है।जो कार्य उनके द्वारा अधूरी रह गयी उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कर रहे है।मौके पर बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here