Sat, Feb 7, 2026
24 C
Gurgaon

केजीएमयू परिसर में अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर हमला, दो चि​कित्सक घायल

लखनऊ, 26 अप्रैल (हि.स.)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के अ​न्दर शनिवार को अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर अवैध कब्जेदार मु​सलमानों ने हमला कर दिया। हमले में दो चिकित्सकों के घायल होने की सूचना है।

विदित हो कि केजीएमयू के भीतर नेत्र विभाग के पीछे मजार बनी है। मजार के पास अवैध कब्जा कुछ मुसलमानों ने कर रखा है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को केजीएमयू के प्राक्टर डा.क्षितिज श्रीवास्तव और डा. दुर्गेश अपनी टीम के साथ पुलिस की मौजूदगी में वहां पहुंचे तो उन पर पत्थरबाजी की गयी। विवाद बढ़ने की आशंका देखते हुए आसपास के थानों की फोर्स भी बुलायी गयी है। एक तरफ केजीएमयू के डाक्टर और प्रशासनिक अधिकारी डटे हुए हैं। दूसरी तरफ से अवैध कब्जेदार अपने समर्थकों को जुटा रहे हैं। केजीएमयू के पदाधिकारियों के साथ पुलिस बल मौजूद है। केजीएमयू प्रशासन नेत्र विभाग के पीछे का अवैध कब्जा खाली करवा रहा है।

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉक्टर के के सिंह ने बताया कि केजीएमयू प्रशासन द्वारा नेत्र विभाग के पीछे स्थित मजार (शाहमीना शाह) को पूर्ववत स्थिति में ही रहने दिया जाएगा और उसके खिलाफ किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। मजार को छोड़कर अन्य सभी अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है, ताकि इस क्षेत्र का उपयोग मरीजों की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार हेतु किया जा सके। केजीएमयू प्रबंधन का उद्देश्य इस स्थान को जनकल्याण के कार्यों में लाना है।

डॉ के के सिंह ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस अभियान का मकसद केवल चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाना और परिसर को अतिक्रमण मुक्त करना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories