Tue, Mar 10, 2026
33 C
Gurgaon

तेज रफ्तार बाइक पुलिया से टकराई — एक की मौत, एक घायल

औरैया सड़क हादसा बाइक पुलिया टकराई — उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिधूना-बेला मार्ग पर छहरी पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई, जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक और घायल की पहचान

मृतक की पहचान अमित गुप्ता उर्फ रिंकू (31 वर्ष) पुत्र मुन्नालाल, निवासी भट्टा बस्ती, दिबियापुर के रूप में हुई है। उसका साथी हिमांशु (29 वर्ष) पुत्र हरी सिंह, जो उसी बस्ती का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों हलवाई का काम करते थे और घटना के समय बेला से बिधूना की ओर लौट रहे थे।

हादसे का कारण और पुलिस कार्रवाई

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार अधिक थी। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से वाहन पुलिया से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक और घायल दोनों दिबियापुर के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से बाइक और हलवाई के उपकरण बरामद किए हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि घायल हिमांशु का इलाज जारी है।

हादसे के बाद मातम

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने कहा कि अमित रोजाना काम से देर रात लौटता था और दुर्घटना की खबर ने सभी को झकझोर दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories