औरैया में प्रेम प्रसंग का दर्दनाक अंत! युवती ने की आत्महत्या, आरोपी प्रेमी पर एफआईआर दर्ज

प्रेम प्रसंग में युवती ने की आत्महत्या, आरोपी पर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में प्रेम प्रसंग में ठगे जाने और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के पिता की शिकायत पर थाना अयाना पुलिस ने अब मामला दर्ज किया है।

पिता ने प्रेमी पर लगाया गंभीर आरोप

ग्राम मानपुर निवासी सर्वेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक औरैया को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पुत्री संजना नोएडा में सोम तिवारी के साथ काम करती थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। आरोप है कि सोम तिवारी ने शादी का झांसा देकर संजना से शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में जातिगत भेदभाव का हवाला देकर विवाह से इनकार कर दिया।

फोन पर अपमान, फिर आत्महत्या

पिता के अनुसार, 14 अक्टूबर को जब संजना नोएडा से घर लौटी, तो उसने सोम से बात की। इस दौरान युवक ने कथित तौर पर उसे अपमानित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। मानसिक तनाव में आकर 15 अक्टूबर दोपहर करीब 3 बजे संजना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थाना पर लापरवाही का आरोप

पीड़ित पिता ने बताया कि घटना के बाद जब वे थाना अयाना पहुंचे, तो पुलिस ने कार्रवाई के बजाय केवल “जांच का आश्वासन” देकर मामला टाल दिया। इसके बाद उन्होंने 25 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक औरैया से शिकायत की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केस दर्ज

एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने और आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और शिकायत प्रकोष्ठ में मामला दर्ज हो चुका है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories