Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हर घर में पहुंचेगा प्रशिक्षित योग ट्रेनर

औरैया, 24 मई (हि.स.)। जिला कार्यक्रम प्रबंधक नरेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि ११वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग से जोड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए इटावा जिले के आयुष विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित योग ट्रेनरों के द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराने के लिए कमर कस ली गई है।

कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में राज्य स्तरीय प्रोटोकाल प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सचिन की ओर से योग वेलनेस सेंटर इटावा पर योग वेलनेस सेंटर एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कार्यरत योग प्रशिक्षकों को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समस्त योग प्रशिक्षक, समर्पित संस्थाओं, योग संस्थाओं एवं आशाओं को योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण देंगे। इसके माध्यम से योग दिवस पर आयोजन करने के लिए अधिक से अधिक लोगों के बीच प्रचार प्रसार किया जाएगा। आयुष मंत्रालय भारत सरकार ने योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” की थीम रखी गई है। योग का पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाें काे लेकर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार ने बताया कि योग के प्रतिदिन प्रयोग से संचारी रोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, तनाव आदि से बचा जा सकता है। प्रदेश में एक जून से यूट्यूब लाइव के माध्यम से विशेष चिकित्सकों एवं प्रशिक्षकों के माध्यम से विभिन्न रोगों से प्रभावित लाेगाें काे योग के प्रभावों के व्याख्यान का प्रचार किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, ग्राम प्रधानों, समस्त कार्यालय अध्यक्ष सबसे निम्न स्तर पर योग प्रोटोकॉल को पहुंचाकर पूरे जिले को योग के माध्यम से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। इसमें समस्त आम जनमानस बढ़ चढ़कर हिस्सा ले ऐसी अपील की जाती है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories