Sat, Mar 7, 2026
33 C
Gurgaon

दो साल पहले मृत घोषित विवाहिता जिंदा मिली, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

औरैया, 3 अक्टूबर।
उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दो साल पहले मृत मानी गई एक विवाहिता को पुलिस ने मध्य प्रदेश के भिंड जिले से बच्चा सहित जिंदा बरामद किया है। महिला की अचानक गायब होने के बाद मायके पक्ष ने पति सहित ससुराल के छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पढ़ीन की मड़ैया का है। लगभग 20 वर्षीय विवाहिता की शादी के डेढ़ साल बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई थी। परिजनों की खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। 23 अक्टूबर 2023 को गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद लंबी जांच और सूचना के आधार पर अदालत में ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया गया।

जांच सीओ सिटी अशोक कुमार औरैया के जिम्मे दी गई। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम की मदद से लगातार तकनीकी और खुफिया प्रयास किए। महिला की लोकेशन मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मिली और दबिश देकर उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।

क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला लगभग दो साल से लापता थी। बरामदगी के बाद उसे औरैया लाया गया है। महिला से पूछताछ जारी है और उसके बयान दर्ज करने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस सनसनीखेज मामले ने पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना दिया है। लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि महिला दो साल तक कहां थी और किस परिस्थिति में वह मध्य प्रदेश पहुंची। पुलिस की आगे की पूछताछ से इस रहस्य का पर्दा उठने की संभावना है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories