टैक्स चोरी के आरोपित अमन अग्रवाल को आज न्यायालय में किया जायेगा पेश

0
588

📍 रायपुर, 11 जून (हि.स.) — छत्तीसगढ़ में जीएसटी टैक्स चोरी के एक बड़े मामले में लोहा कारोबारी अमन अग्रवाल को राज्य के स्टेट जीएसटी विभाग ने मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। यह स्टेट जीएसटी की पहली गिरफ्तारी है। बुधवार को विभाग द्वारा अमन अग्रवाल को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

💰 अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अमन अग्रवाल ने 2023 से 2025 के बीच 26 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की। उन्होंने 144 करोड़ रुपये की बोगस खरीद दिखाकर उसका इनपुट टैक्स क्रेडिट पास ऑन किया। जिन फर्जी फर्मों के नाम पर यह लेन-देन हुआ, उनमें हुसैनी इंटरप्राइजेस, धन लक्ष्मी इंटरप्राइजेस, यूनिक इंटरप्राइजेस, अंसारी ट्रेडर्स, और अगस्त्या इंटरप्राइजेस जैसी इकाइयाँ शामिल हैं।

👤 चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ फर्म उन व्यक्तियों के नाम पर बनाई गईं, जिनकी मृत्यु 2010 में हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम पर 2013 और 2015 में व्यापार दर्शाया गया।

🔍 जीएसटी विभाग ने बताया कि यह केवल शुरुआत है और मामले में अधिक गिरफ्तारियों की संभावना है। राज्य भर की अन्य संदिग्ध फर्मों पर भी जांच तेज कर दी गई है।

⚖️ विभाग ने दोहराया है कि टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here