Thu, Mar 5, 2026
19 C
Gurgaon

मुख्यमंत्री योगी पहुंचे अयोध्या, हनुमत कथा मंडपम का करेंगे लाेकार्पण

अयोध्या, 23 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री आज सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी परिसर में नवनिर्मित हनुमत कथा मंडपम का उदघाटन करेंगे। अयोध्या पहुंचने पर जिले के अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।

यहां से सबसे पहले वह रामलला का दर्शन करेंगे। उसके बाद हनुमानगढ़ी में हनुमत कथा मंडपम का लाेकार्पण।

हनुमत कथा मंडपम अयोध्या में अब तक निर्मित सबसे बड़ा कथा मंडप है। इसमें एक साथ पांच हजार से अधिक लोग बैठ सकते हैं। यहां धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजनों को सुनियोजित ढंग से संपन्न कराया जा सकेगा। मंडपम का निर्माण केटी प्रोजेक्ट्स द्वारा कराया गया है जिसकी निदेशक इंजीनियर पारुल जायसवाल हैं। पारुल जायसवाल ने बताया कि वे 2013 से निर्माण कार्य से जुड़ी हैं और सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक व एमटेक कर चुकी हैं। हनुमान जी की कृपा से यह कार्य मिला। हमने इस प्रोजेक्ट में श्रद्धा, भक्ति और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा है।

मंडपम की विशेष सजावट और निर्माण की मजबूती इसे एक विशिष्ट पहचान देती है। प्रोजेक्ट मैनेजर अंकित जायसवाल की मेहनत को भी सराहा जा रहा है। उन्होंने दिन-रात एक कर कम समय में उत्कृष्ट निर्माण कार्य को अंजाम दिया। केटी प्रोजेक्ट के तहत अयोध्या मे अन्य कार्य का भी निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसे वर्ष के अंत तक पूर्ण कर लेने का लक्ष्य रखा गया है। अयोध्या के धार्मिक विकास में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी एवं धार्मिक आयोजनों का आयोजन अधिक भव्य रूप में हो सकेगा। धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक समर्पण का प्रतीक हनुमत कथा मंडपम् अब भक्तों के दर्शन हेतु पूर्ण रूप से तैयार है। यह दिव्य मंडपम् हनुमानगढ़ी सिद्धपीठ के अंतर्गत निर्मित एक भव्य सभागार है, जिसका उद्देश्य धार्मिक आयोजनों, कथाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का गरिमामय आयोजन है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories