Sun, Feb 8, 2026
16 C
Gurgaon

प्राकट्याेत्सव पर श्रीअवध बिहारी सरकार काे लगा विशेष भाेग

अयोध्या, 31 मई (हि.स.)। रामनगरी की सिद्धपीठ अवध बिहारी कुंज रामानंद नगर में शनिवार को श्रीअवध बिहारी सरकार का प्राकट्याेत्सव धूमधाम से मनाया गया। महाेत्सव काे श्रीअवध बिहारी कुंज के वर्तमान पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर श्रीमहंत गणेश दास महाराज ने अपना सानिध्य प्रदान किया। सुबह सबसे पहले मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्रीअवध बिहारी सरकार का वैदिक मंत्राेच्चारण संग विधि-विधान पूर्वक पंचामृत, फलाें का रस और सुगंधित सर्व औषधियों से अभिषेक-पूजन किया गया। तदुपरांत युगल सरकार का दिव्य शृंगार हुआ। उसके बाद उनका पूजन-अर्चन कर भव्य आरती उतारी गई। प्राकट्य उत्सव पर श्रीअवध बिहारी सरकार काे कढ़ी-पकाैड़ी, चावल, बूंदी समेत अन्य पकवानाें का विशेष भाेग लगाया गया। महाेत्सव पर गर्भगृह से लेकर पूरे मंदिर प्रांगण काे भांति-भांति के सुगंधित पुष्पाें से सजाया गया था, जिसकी आभा देखते हुए बन रही थी। फूलों की सुंदरता और मनाेरमता श्रीअवध बिहारी सरकार के पाटाेत्सव की शाेभा बढ़ा रहे थे। उत्सव के उल्लास में साधु-संत से लेकर भक्तजन पूरी तरह डूबे रहे। जिनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। सभी भक्तिभाव में पूरी तरह सराबाेर रहे। भगवान के प्राकट्याेत्सव में सम्मिलित होकर सभी ने अपना जीवन धन्य बनाया एवं पुण्य के भागीदार बने। पाटाेत्सव पर बड़ी संख्या में संत-महंत और भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीअवध बिहारी कुंज के वर्तमान पीठाधिपति महामंडलेश्वर श्रीमहंत गणेश दास महाराज ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में विराजमान श्रीअवध बिहारी सरकार का पाटाेत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्राकट्याेत्सव पर मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्रथम दिन श्रीरामचरित मानस का पाठ, द्वितीय दिवस अखंड हरिनाम संकीर्तन, अंतिम दिन भगवान का अभिषेक और विशाल भंडारा आयाेजित किया गया। भंडारे में अयोध्याधाम के सभी विशिष्ट संत-महंत सम्मिलित हुए। जिन्हाेंने उत्सव का प्रसाद ग्रहण किया। अंत में पधारे हुए संत-महंतों का स्वागत-सत्कार कर भेंट-विदाई दी गई। इस माैके पर काफी संख्या मठ से जुड़े साधु-संत व भक्तजन माैजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories