श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य, दर्शन अवधि में आज से हुआ बदलाव

0
413

-प्रभु श्रीराम के दर्शन का परिवर्तित समय में आज सुबह से हो रहा है दर्शन

अयोध्या, 3 मार्च (हि.स.)।महाकुंभ से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य होते ही सोमवार को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्रट्रस्ट ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम लला के दर्शन की समयावधि लगभग पहले जैसी कर दी है। आज से दर्शन के समय की नई व्यवस्था को प्रभावी कर दिया गया है।

तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल मिश्र के अनुसार अब प्रातः चार बजे मंगला आरती होगी। उसके पश्चात सवा चार बजे से छह बजे तक कपाट बंद रहेंगे। प्रातः छह बजे श्रृंगार आरती और साढ़े छह से 11.50 बजे तक दर्शन होंगे, फिर बारह बजे तक पट बंद, राजभोग होगा। बारह बजे भोग आरती और बारह से साढ़े बारह बजे तक दर्शन फिर एक बजे तक पट बंद रहेंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे से सायंकाल 6.50 तक दर्शन के बाद सात बजे तक पट बंद,भोग। सात बजे संध्या आरती तदोपरांत 9.45 तक दर्शन। ( साढ़े नौ बजे डी-1से प्रवेश बंद)। 9.45 से दस बजे तक पट बंद होकर, भोग अर्पित किया जाएगा। डॉ मिश्र के अनुसार रात दस बजे शयन आरती का समय नियत किया गया है और 10.15 बजे शेष रात्रि के लिए पट बंद हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here