Sun, Feb 22, 2026
18 C
Gurgaon

जन्मभूमि मंदिर में राजा राम दरबार व अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का चल रहा अनुष्ठान

अयोध्या, 4 जून (हि.स.)। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में राजा राम दरबार और साथ में अन्य मंदिरों की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के दूसरे दिन भी बुधवार काे विधिविधान के साथ कार्य शुरू हुये। मन्दिरों और यज्ञशाला में देवताओं का पूजन, अन्नाधिवास, हवन, देव स्नान, प्रसाद स्नान, शिखर स्नान, नगर भ्रमण व शैय्या अधिवास व न्यास का पूजन शुरू है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान मंगलवार से वैदिक विधिविधान से चल रहा है। परिसर की यज्ञशाला में सुबह 6:30 बजे से पूजा-अनुष्ठान हुए हैं, जिसमें 1975 मंत्रों के साथ अग्नि देवता को आहुति दी जा रही है। इसके साथ ही रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना सहित परकोटे में स्थित छह अन्य मंदिरों में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान चल रहा है। यह समारोह 5 जून को गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर पूर्ण होगा।

ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान काशी के विद्वान पंडित जयप्रकाश के नेतृत्व में 101 वैदिक आचार्य करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:25 से 11:40 बजे के बीच होगा।राम दरबार में (श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी) की प्राण प्रतिष्ठा के साथ-साथ छह अन्य मंदिरों में देव प्रतिमाओं की स्थापना हो रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories