Fri, Mar 6, 2026
22 C
Gurgaon

आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने 7 साल पहले स्तन कैंसर पर विजय प्राप्त की थी, लेकिन अब दुर्भाग्यवश उन्हें पुनः स्तन कैंसर हो गया है। ताहिरा ने खुद सोशल मीडिया पर यह जानकारी पोस्ट करके दी है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया है कि इस बार भी वह इस चुनौती का साहस के साथ सामना करेंगी। ताहिरा को पहली बार 2018 में स्तन कैंसर का पता चला था। उन्होंने इस पर काबू पाया और इस बारे में जागरुकता भी बढ़ाई।

ताहिरा कश्यप ने अपने दिल को छू लेने वाले कैप्शन में फिर एक बार जिंदगी को देखने का अपना खास नजरिया शेयर किया। उन्होंने लिखा, “सात साल की खुजली हो या नियमित जांच की ताकत, यह एक नजरिया है। मैंने दूसरे विकल्प को चुना और मैं हर किसी को यही सलाह देना चाहती हूं कि समय-समय पर मैमोग्राम जरूर करवाएं। मेरे लिए यह दूसरी बार है… और हां, यह अब भी मेरे साथ है।” ताहिरा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “जब जिंदगी आपको नींबू दे, तो नींबू पानी बनाइए। जब ​​जिंदगी इतनी उदार हो और वही चीज दोबारा आपके सामने फेंके, तो शांति से अपना पसंदीदा काला खट्टा बनाइए। इसे अच्छे इरादों के साथ पिएं। क्योंकि एक तो यह स्वादिष्ट होगा और दूसरा, आप जानते हैं कि आप एक बार फिर अपना सर्वश्रेष्ठ देने जा रहे हैं। नियमित जांच करवाएं। मुझे फिर से ब्रेस्ट कैंसर कहने में कोई शर्म नहीं है… चलो।”

आयुष्मान ने ताहिरा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “मेरा हीरो।” अन्य लोगों ने भी उसे प्रोत्साहित करने के लिए टिप्पणी की है। इस तरह की टिप्पणियाँ, “आप इस बार भी निश्चित रूप से इससे उबर जायेंगे।”

आयुष्मान और ताहिरा ने 2008 में शादी की थी। इससे पहले वे कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे थे। उनका एक 13 वर्षीय बेटा विराजवीर और एक 11 वर्षीय बेटी वरुष्का है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories