Sat, Mar 7, 2026
23 C
Gurgaon

चोरी का खुलासा, नाबालिग सहित चार पकड़ाये

पूर्वी सिंहभूम, 28 मई (हि.स.)। आजादनगर इलाके में हुई चोरी की घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित चार लोगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपितों में राज अंसारी, मोहम्मद महफूज और उमर शाहरुख शामिल हैं, जो सभी कपाली क्षेत्र के रहने वाले हैं। जबकि एक नाबालिग काे निरुद्ध किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी गए सामानों में चांदी की पायल, अंगूठियां, सोने की नोज पिन, घड़ियां और नकद 3,650 रुपये बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा, बच्चनदेव कुजूर के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापेमारी दल की गई।

यह चोरी 19 मई की रात को आजादनगर के जाकिरनगर स्थित ग्रीन वैली निवासी फरहत जहां के घर में हुई थी, जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के क्रम में 27 मई को सूचना मिली कि बाग-ए-अमन इलाके में कैटरिंग का काम करने वाले कुछ युवक चोरी में शामिल हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी चार आरोपितों को पकड़ा। बुधवार को तीन को तीन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जबकि नाबालिग काे बाल सुधार गृह भेज दिया।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories