Wed, Feb 18, 2026
18 C
Gurgaon

एकादशी पर चांदी से बने शाही रथ में सवार होंगे बाबा श्याम

सीकर, 8 मार्च (हि.स.)। श्याम धणी इस बार एकादशी पर चांदी से तैयार रथ पर विराजमान होकर भक्ताें को दर्शन देंगे। जीपनुमा गाड़ी में इस रथ को तैयार किया है। पहली बार बाबा श्याम के भक्तों के लिए यह रथ विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा।

पिछले कई फाल्गुन मेले के दौरान रथ के पहिए निकलने की समस्या आ रही थी और रथ भी काफी पुराना हो गया था। फाल्गुन एकादशी को श्याम मंदिर से सुबह रथ यात्रा रवाना होगी।

रथ यात्रा प्राचीन श्याम कुंड, अस्पताल चौराहा, पुराना बस स्टैंड से होकर मुख्य बाजार हाेते हुए कबूतर चौक पहुंच विसर्जित होगी। खाटूश्यामजी का फाल्गुन मेला 11 तक चलेगा। मेला आज से परवान चढ़ना शुरू हो जाएगा। दो दिन साप्ताहिक अवकाश व इसके बाद एकादशी का मुख्य मेला होने से खाटू में अब तीन दिन श्रद्धालुओं का हुजूम तेजी से बढ़ने की संभावना है।

इसे देखते हुए प्रशासन व मंदिर कमेटी ने पुख्ता इंतजाम किए है। इससे पहले शुक्रवार को भी करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए। अब तक आठ लाख श्रद्धालु शीश के दानी को शीश नवा चुके हैं।

बाबा श्याम के दर पर श्रद्धालु उत्साह व उल्लास के साथ पहुंच रहे है। जगह-जगह भक्त ढोल व चंग-ढप पर नाचते गा रहे हैं। बच्चों से लेकर जवान और महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक श्याम के रंग में रंग चुके है।

मेले में आए श्रद्धालु दान- पुण्य से भी बाबा श्याम को रिझाने में जुटे हैं। भंडारों में सेवा देने के साथ लोग इस दौरान गायों को चारा व जरुरतमंदों को खाना खिलाकर पुण्य कमा रहे हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories