बगहा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, टंगा-साइकिल समेत 3 वाहनों को मारी टक्कर

0
92

बगहा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मचाया कहर

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले एक टंगा को टक्कर मारी, फिर साइकिल सवार किशोर को रौंदते हुए सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जबकि एक किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।

टंगा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

पुलिस के अनुसार काले रंग की स्कॉर्पियो चौतरवा की ओर से तेज गति में आ रही थी। रतवल टर्निंग के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे टंगा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टंगा पूरी तरह टूट गया और उस पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े।

किशोर को भी मारी टक्कर

हादसे के बाद भी स्कॉर्पियो चालक नहीं रुका। अनियंत्रित वाहन ने साइकिल से घर लौट रहे 15 वर्षीय गोलू यादव को भी टक्कर मार दी। गोलू लगुनहा गांव का निवासी है और अपने मामा के घर से वापस लौट रहा था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ट्रक से जा भिड़ी स्कॉर्पियो

साइकिल को टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़ी गिट्टी लदी ट्रक से जा टकराई। लगातार तीन वाहनों से टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

घायल लोगों में शिवराज उरांव, मोहन उरांव, राजू उरांव और दीवानी देवी समेत कई लोग शामिल हैं। स्थानीय लोगों और डायल 112 की टीम ने सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया।

पुलिस ने वाहन किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here