बागपत में पुलिस मुठभेड़! इनामी बदमाश नईम के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

खेकड़ा क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के खेकड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और एक इनामी बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस चेकिंग के दौरान हुआ सामना

पुलिस के अनुसार खेकड़ा थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बड़ा गांव से मुबारिकपुर लिंक रोड पर संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ बदमाश

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग के दौरान बदमाश नईम के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।

कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

गिरफ्तार आरोपी की पहचान नईम पुत्र अख्तर निवासी फरूखनगर, थाना टीला मोड़, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ बागपत, गाजियाबाद और बुलंदशहर में हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, विद्युत चोरी और आयुध अधिनियम सहित 10 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भेजा जेल

घायल बदमाश को इलाज के लिए खेकड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस लगातार चला रही अभियान

थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस फरार अपराधियों पर नजर बनाए हुए है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories