Mon, Feb 2, 2026
15 C
Gurgaon

बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा: सिपाही सहित दो लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

बागपत के सिपाही सहित दो लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सिंघावली अहीर थाने पर तैनात एक हेड कांस्टेबल सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा मेरठ–बागपत मार्ग पर जानी नहर के पास हुआ, जहां एक कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंघावली अहीर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और हेड कांस्टेबल कौशल शर्मा सोमवार रात मेरठ जिले में एक कोर्ट नोटिस से संबंधित दबिश देकर वापस लौट रहे थे। उनके साथ बसोद गांव निवासी अजहरुद्दीन, गुड्डू और तैयब भी कार में सवार थे।

रात करीब 2 बजे, जैसे ही कार मेरठ–बागपत रोड पर जानी नहर के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सीधे हिंडन नदी में जा गिरा। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

भोर करीब 4 बजे, घायल गुड्डू को होश आया, जिसके बाद उसने परिजनों और पुलिस हेल्पलाइन को सूचना दी। सूचना मिलते ही बागपत की बालैनी थाना पुलिस, मेरठ की जानी थाना पुलिस और सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से कार निकालकर सभी घायलों को बाहर निकाला और नजदीकी नर्सिंग होम पहुंचाया।

डॉक्टरों ने जांच के बाद हेड कांस्टेबल राहुल कुमार और अजहरुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल हेड कांस्टेबल कौशल शर्मा, गुड्डू और तैयब की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर बागपत के पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सिंघावली अहीर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
spot_img

Related Articles

Popular Categories