बागपत में युवक की गर्दन पर चाकू से हमला, हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर

0
198

बागपत, 2 दिसंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में सोमवार देर रात एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। हमले में युवक की गर्दन पर गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

घटना कोतवाली शहर क्षेत्र के ईदगाह मोहल्ले की है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक समीर देर रात अपने काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने समीर के साथ मारपीट की और उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया।

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल समीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पड़ोसी लंबे समय से विवाद पैदा कर रहे थे और इसी रंजिश में यह हमला किया गया।

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सभी तथ्यों की छानबीन की जा रही है और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here