Sun, Mar 1, 2026
19 C
Gurgaon

झज्जर: मानसून की विदाई के बाद बहादुरगढ़ में झमाझम बारिश से मिली राहत

झज्जर, 30 सितंबर। हरियाणा के बहादुरगढ़ में मंगलवार को मानसून की विदाई के बाद आसमान से खूब मेहरबानी हुई। करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से कई दिनों से परेशान लोगों को राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार, बहादुरगढ़ में 62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, झज्जर में मात्र 3 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के पॉश इलाके, कॉलोनियों, बाजारों और सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हालांकि, बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। सुबह तक अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद यह घटकर अधिकतम 28 और न्यूनतम 25 डिग्री तक पहुंच गया।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि कई दिनों से उमस और गर्म हवाओं से हाल बेहाल था। ऐसे में सितंबर के आखिरी दिन हुई बारिश ने गर्मी से बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान काले बादलों से ढका था और लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में तापमान और गिरेगा और इसके बाद प्रदेश में गुलाबी सर्दी का आगाज़ हो जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories