Sun, Feb 8, 2026
12 C
Gurgaon

बहुउद्देशीय शिविर में 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 108 आवेदन हुए प्राप्त

बहुउद्देशीय शिविर में 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार। समाज कल्याण योजनाओं को आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम पाड़ली गेंदा में किया गया।

इस बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 108 शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 23 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित स्तरों पर भेजा गया है।

इन समस्याओं पर किया गया समाधान

शिविर में प्राप्त शिकायतों में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, विद्युत बिल, आवास योजना, आधार कार्ड, दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन तथा शौचालय निर्माण से संबंधित समस्याएं शामिल रहीं।

जिन समस्याओं का समाधान जिला स्तर पर संभव है, उन्हें जिलाधिकारी को प्रेषित किया जा रहा है, जबकि शासन स्तर से संबंधित मामलों को शासन को भेजा गया है।

सरकार की मंशा स्पष्ट: देशराज कर्णवाल

इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्पष्ट संकल्प है कि राज्य का हर गरीब, किसान और पात्र नागरिक बिना किसी बाधा के समाज कल्याण योजनाओं का लाभ प्राप्त करे। इसी उद्देश्य से ऐसे बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर समाधान मिल सके।

बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित

शिविर में ग्राम प्रधान सुमन, जगमाल सिंह, पूर्व प्रधान वाजिद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखलाख अहमद, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमीर आलम सहित भूरिया, शहजादी, रजिया, खालिद हसन, इरशाद खान, नवाज खान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories