पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर शव घर के बाहर फेंका

बलिया, 10 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के मासूमपुर में पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर शव को गांव के बाहर फेंक दिया। रविवार की देर रात जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई। अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि हत्या किसने की।

मासूमपुर में सड़क के किनारे एक घर के बाहर खून से लथपथ एक पुरुष और महिला का शव देख ग्रामीण सकते में आ गए। किसी ने डायल 112 को सूचना दी। जानकारी मिलने परखेजुरी थाने की पुलिस पहुंची। पास के थाना प्रभारी सिकंदरपुरभी पहुंच गए। पुलिस ने देखा कि सड़क पर ही 62 वर्षीय श्यामलाल चौरसिया व उनकी पत्नी जमीन पर गिरे पड़े थे। दोनों के शरीर पर किसी धारदार हथियार के निशान थे।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए एएसपी अनिल झा व एसपी ओमवीर सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपीने सोमवार सुबह इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों से पूछताछ में पता चल रहा है कि अभी तक दोनों मृतकों की किसी तरह की दुश्मनी या कोई भी अन्य तथ्य संज्ञान में नहीं आया है। पुलिस की स्वॉट टीम व सर्विलांस टीम घटना के पीछे के कारणों की तलाश में लग गई हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories