Thu, Mar 5, 2026
26 C
Gurgaon

पेड़ से लटका मिला हाथ बंधा युवती का शव

बलिया, 23 मार्च (हि.स.)। नगरा थाना अंतर्गत पेड़ से एक युवती का शव लटकता मिला। युवती के हाथ बंधे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार काे बताया कि यूपी डॉयल 112 पर सुबह एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि एक युवती की लाश नगरा के सरयां गुलाबराय गांव के बाहर पेड़ से लटकी हुई है। उसके हाथ बंधे हैं। एडिशनल एसपी, क्षेत्राधिकारी रसड़ा व स्थानीय पुलिस माैके पर पहुंची। क्राइम ब्रांच व सर्विलांस टीम के साथ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका की पहचान धर्मा चौहान की बेटी पूजा चौहान (20) के रूप हुई है। मृतका के माता-पिता दो दिन पहले इलाज के लिए लखनऊ स्थित पीजीआई गए हुए हैं और भाई गुजरात में है। मृतका की शादी हो चुकी थी।

एसपी ने बताया कि मृतक युवती के हाथ पीछे से बंधे थे और पैर जमीन से छह फीट ऊपर थे। जांच में प्रथमदृष्तया हत्या का मामला सामने आ रहा है। शव का पाेस्टमार्टम वीडियोग्राफी के साथ होगा हो। रिपाेर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हाेगा। घटना की जांच के लिए एएसपी और क्षेत्राधिकारी रसड़ा के नेतृत्व में चार टीमें लगा दी गयी हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories