Wed, Mar 11, 2026
22 C
Gurgaon

बलिया के होटल में पति-पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी की मौत

बलिया, 30 मार्च (हि.स.)। बलिया शहर कोतवाली के ओकडेनगंज पुलिस चौकी अंतर्गत एक लॉज के कमरे में रविवार की रात करीब नौ बजे युवक-युवती खून से लथपथ मिले। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां युवती को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि युवक का इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी देते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि शहर के महावीर लॉज में 28 मार्च को साढ़े तीन बजे दो लोग आए थे। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था। जिन्होंने कोर्ट मैरिज की है। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर एक बजे तक उनका कमरे से बहार आना-जाना लगा रहा। एक बजे के बाद कमरा नहीं खुलने पर लॉज के मैनेजर को शक हुआ तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी श्यामकांत, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा और कोतवाल योगेन्द्र सिंह द्वारा अंदर से बंद कमरे के दरवाजे को खोला गया तो अन्दर बेड पर एक युवक और एक महिला पड़ी थी। मैनेजर द्वारा दी गई जानकारी और लॉज के रिकॉर्ड के आधार पर युवक की पहचान तीस वर्षीय जमील अहमद पुत्र अब्दुल कलाम आजाद निवासी प्रेम चक उमरगंज थाना कोतवाली व नेहा परवीन पुत्री गयासुद्दीन निवासी आरटीआई चौकी मोहनपुरवा पीर नगर गाजीपुर के रूप में हुई। दोनों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर डाक्टरों द्वारा महिला नेहा परवीन को मृत बताते हुए पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया। जबकि जमील की सांसें चलने के कारण आईसीयू में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है। मौके पर सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम मौजूद है। एसपी ने कहा कि पुलिस जिस वक्त लॉज के कमरे में पहुंची उस वक्त जमील के हाथ की नस कटी थी और उससे खून बह रहा था। जबकि महिला नेहा के गर्दन पर वार के निशान दिखाई दिए। कमरे के अंडर बेड के पास और बाथरूम में खून फैला हुआ था। बाथरूम में ही एक चाकू भी मिला है। ऐसा लगता है कि युवक ने पहले अपनी पत्नी के गर्दन पर चाकू से वार किया और फिर अपने हाथ की नस काट ली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने लाज का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया है। मौके से नमूने भी ले लिए गए हैं। जांच की जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories