Thu, Feb 12, 2026
20 C
Gurgaon

बलिया में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार के इनामी बदमाश के पैर में लगी गोली

बलिया, 5 जून (हि.स.)।
दवा व्यापारी अरुण गुप्ता पर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहित वर्मा उर्फ सरल को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।

एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एससी कॉलेज चौराहा पर चेकिंग के दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह बिना रुके तेजी से भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा किया तो वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने बदमाश के पैर में गोली मारी।


गिरफ्तार बदमाश का नाम और अपराध

पुलिस पूछताछ में पता चला कि घायल बदमाश रोहित वर्मा उर्फ सरल, देवरिया कला थाना क्षेत्र फेफना का रहने वाला है। वह 21 मई को दवा व्यापारी अरुण गुप्ता पर गोली चलाने के मामले में नामजद था। साथ ही 28 मई को माल्देपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में भी उसका नाम सामने आया था, लेकिन वह फरार हो गया था।

रोहित वर्मा चोरी की मोटरसाइकिल से बिहार भागने की कोशिश में था, तभी बलिया रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने उसे पकड़ लिया।


बरामदगी और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक खोखा कारतूस, दो जिन्दा कारतूस, 27 सौ रुपये और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी कृपाशंकर ने बताया कि रोहित वर्मा पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। मामले की आगे की जांच जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories