Thu, Mar 12, 2026
24 C
Gurgaon

बलिया : मनबढ़ई में हो गई दो युवकों की हत्या

बलिया में नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में मामूली कहासुनी के कारण नववर्ष की पहली शाम मातम में बदल गई। घटना में मुख्य आरोपित बताया जा रहा युवक मनबढ़ किस्म का है। उसके साथियों पर भी दबंगई के आरोप हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने सीओ सदर के नेतृत्व में तीन टीमें गठित की हैं।

पुलिस की मानें तो बुधवार रात करीब नौ बजे कोटवा बाजार में बियर की दुकान पर दो युवक प्रशांत और गोलू पहुंचे थे। तभी शिवम राय और उसके साथ कुछ अन्य युवक भी पहुंच गए। बियर की दुकान पर किसी बात को लेकर दोनों ग्रुपों में वाद-विवाद होने लगा। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि कुल्हाड़ी से प्रशांत गुप्ता और गोलू वर्मा पर वार किया गया। जिसके बाद परिजन दोनों को बिहार के बक्सर स्थित एक अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन दोनों शवों को लेकर कोटवा पहुंचे और सड़क पर शव रख कर जाम लगा दिया। मौके पर एडीएम और एएसपी पहुंचे। समझा बुझाकर जाम हटवाया।

एसपी ने कहा कि परिजनों के कहने पर कोटवा नारायणपुर के ही रहे वाले शिवम राय और कुछ अन्य युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारे फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और नरही थाने की तीन टीमें सीओ सदर के नेतृत्व में बनाई गई हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रात में ही जिला मुख्यालय भेज दिया गया था। घटना में अभी और जानकारी जुटाई जा रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories