Sat, Mar 7, 2026
32 C
Gurgaon

बलिया: शिक्षक हत्याकांड का आरोपी विकास सोनकर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

बलिया, 22 अक्टूबर (हि.स.)। बलिया के चर्चित शिक्षक हत्याकांड में वांछित और 50 हजार के इनामी बदमाश विकास सोनकर को पुलिस ने एक मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान विकास के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

मुठभेड़ की घटना

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि उभाँव, भीमपुरा और एसओजी टीम मलेरा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाशों को रोकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक ने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायर किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विकास सोनकर घायल हुआ, जबकि एक अन्य बदमाश भागने में सफल रहा।

अपराध की पृष्ठभूमि

पूछताछ में पता चला कि विकास सोनकर ने अपने साथियों के साथ मिलकर 16 सितंबर को महिला अध्यापक राधिका वर्मा की सोने की चेन छीनी थी। उसी दिन साहूपुर में अध्यापक देवेन्द्र प्रताप यादव और महिला अध्यापिका कंचन सिंह से सोने की चेन और अंगूठी लूटने के साथ देवेन्द्र प्रताप यादव की हत्या की घटना को अंजाम दिया था।

बरामदगी

पुलिस ने विकास सोनकर के कब्जे से एक तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। उसके पास से बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल भी मिली। फरार हुए साथी की तलाश जारी है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories