बलौदाबाजार में सुशासन सप्ताह–प्रशासन गांव की ओर अभियान 19 से 25 दिसंबर तक, पंचायतों व नगरीय निकायों में लगेंगे शिविर

0
279

बलौदाबाजार, 16 दिसंबर (हि.स.)।
राज्य शासन के निर्देशानुसार 19 से 25 दिसंबर 2025 तक जिले में सुशासन सप्ताह – प्रशासन गांव की ओर अभियान के अंतर्गत चिन्हांकित पंचायतों एवं नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

योजनाओं का लाभ और समस्याओं का समाधान प्राथमिकता

कलेक्टर दीपक सोनी ने कहा कि सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित शिविरों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविर के नोडल अधिकारी प्रतिदिन की जानकारी निर्धारित प्रारूप में जिला कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजें।

धान खरीदी व राजस्व प्रकरणों की समीक्षा

बैठक के दौरान कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए अवैध धान पर सख्त कार्रवाई करने और धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही राजस्व के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत अधिकार अभिलेख पत्र तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री जनदर्शन, मुख्यमंत्री सचिवालय, सीपीग्राम्स और समय-सीमा से संबंधित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए।

शिविरों का विस्तृत कार्यक्रम

सुशासन सप्ताह अभियान के अंतर्गत शिविरों का आयोजन निम्नानुसार होगा—

19 दिसंबर

  • बलौदाबाजार: ग्राम पंचायत लाहोद
  • भाटापारा: ग्राम पंचायत तरेंगा
  • सिमगा: ग्राम पंचायत बनसांकरा
  • पलारी: ग्राम पंचायत अमेरा
  • कसडोल: ग्राम पंचायत छरछेद

20 दिसंबर

  • बलौदाबाजार: ग्राम पंचायत मरदा
  • भाटापारा: ग्राम पंचायत अमलीडीह
  • सिमगा: ग्राम पंचायत हथबंद
  • पलारी: ग्राम पंचायत वटगन
  • कसडोल: ग्राम पंचायत बेरसी

23 दिसंबर

  • बलौदाबाजार: ग्राम पंचायत रसेड़ी
  • भाटापारा: ग्राम पंचायत करहीबाजार
  • सिमगा: ग्राम पंचायत कोलिहा
  • पलारी: ग्राम पंचायत मुड़पार
  • कसडोल: ग्राम पंचायत गिरौद

24 दिसंबर

  • बलौदाबाजार: ग्राम पंचायत अर्जुनी
  • भाटापारा: ग्राम पंचायत निपनिया
  • सिमगा: ग्राम पंचायत सुहेला
  • पलारी: ग्राम पंचायत बलोदी
  • कसडोल: ग्राम पंचायत सोनाखान

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

शिविरों के सुचारु संचालन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनपद सीईओ तथा नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बैठक में रहे उपस्थित

बैठक में डीएफओ गणवीर धम्मशील, अपर कलेक्टर दीप्ति गौते, अवध राम टंडन, निशा नेताम मड़ावी, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here