Sun, Feb 8, 2026
21 C
Gurgaon

बलरामपुर में घने कोहरे का कहर: ट्रक से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल

बलरामपुर में घने कोहरे का कहर, ट्रक से टकराई कार, छह लोग घायल

बलरामपुर। जिले में कड़ाके की ठंड के साथ छाया घना कोहरा अब जानलेवा साबित होने लगा है। सोमवार सुबह अंबिकापुर–बनारस मुख्य मार्ग पर जमाई क्षेत्र के पास कोहरे के कारण एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सामने से आ रहे ट्रक को समय पर न देख पाने से अर्टिगा कार उससे टकरा गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के समय कार में एक ही परिवार के छह लोग सवार थे। इनमें दो महिलाएं, दो बच्चे, एक बुजुर्ग और वाहन चालक शामिल थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया। राहत की बात यह रही कि सभी घायलों को गंभीर चोट नहीं आई।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मदद करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर भेजा गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सभी की हालत स्थिर बताई है। घायल रामानुजगंज नगर के वार्ड क्रमांक 12 के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर कुछ देर में यातायात सामान्य करा दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह घना कोहरा और कम दृश्यता बताई गई है।

गौरतलब है कि उत्तरी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में इन दिनों सुबह के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे के दौरान फॉग लाइट का उपयोग करें, धीमी गति से वाहन चलाएं और अतिरिक्त सतर्कता बरतें।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories