Tue, Mar 10, 2026
23 C
Gurgaon

महावीरगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: पंच शिवकुमार की मौत से गांव में मातम

सड़क हादसे ने छीन ली पंचायत की आवाज

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के महावीरगंज गांव में मंगलवार शाम हुए सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। वार्ड क्रमांक 18 के पंच शिवकुमार (45) की ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में मौत हो गई।

आमने-सामने भिड़े दोनों वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम लगभग 5:30 बजे एक ट्रैक्टर खेत की ओर जा रहा था। उसी समय सामने से तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए शिवकुमार आ रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते उसकी बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवकुमार सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने उन्हें 100 बिस्तर अस्पताल, रामानुजगंज पहुंचाया। मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से गांव में मातम छा गया। परिवार के लोग बेसुध होकर रोने लगे।

पूरे गांव में शोक की लहर

शिवकुमार गांव के सक्रिय पंच थे और लोगों में काफी लोकप्रिय थे। उनके अचानक चले जाने से ग्रामीणों ने कहा कि गांव ने एक अच्छा इंसान और मददगार व्यक्तित्व खो दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुमताज अंसारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

गांव के लोगों ने ट्रैक्टर चालक पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की लापरवाही लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories