Thu, Mar 19, 2026
25 C
Gurgaon

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का फ्लैग मार्च, कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस का बनभूलपुरा में फ्लैग मार्च

हल्द्वानी, 1 दिसंबर (हि.स.)। रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 2 दिसंबर को आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले नैनीताल पुलिस सतर्क मोड में आ गई है। संभावित हालात को देखते हुए सोमवार को संवेदनशील क्षेत्र बनभूलपुरा में व्यापक फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने साफ संदेश दिया कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर आयोजित इस कार्रवाई में पुलिस के जवान हेलमेट, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर और अत्याधुनिक हथियारों से लैस होकर सड़कों पर उतरे। एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्रा ने पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के बाद फ्लैग मार्च की अगुवाई की।

मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर गफूर बस्ती, लाइन नंबर 17, इन्द्रानगर बड़ी-छोटी रोड, लाइन नंबर 16, बिलाली मस्जिद, लाइन नंबर 08 और चोरगलिया रोड होते हुए थाना बनभूलपुरा तक निकाला गया।

इस दौरान एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, थाना प्रभारी सुशील जोशी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहे।

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारी लोगों को आश्वस्त करते दिखे कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस हर स्तर पर तैयार है। पुलिस ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी निर्णय आए, उसे शांतिपूर्वक स्वीकार करें और प्रशासनिक कार्रवाई में पूर्ण सहयोग दें। साथ ही अफवाहों से दूर रहने, गलत बयान न फैलाने और किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधि से बचने की सलाह दी गई।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories