बांद्रा के शोरूम में आग लगने से हड़कंप, कोई हताहत नहीं

0
302

मुंबई, 29 अप्रैल (हि.स.)। बांद्रा में लिकिंग रोड पर स्थित क्रोमा शोरूम में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और पिछले छह घंटे से आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

मुंबई नगर निगम के अनुसार बांद्रा के लिंकिंग रोड पर तीन मंजिला लिंक स्क्वायर मॉल में स्थित क्रोमा शोरूम में आज सुबह आग लग गई। इस शो रुम में लगी आग ने धीरे-धीरे पूरे माल को अपने घेरे में ले लिया, जिससे करीब २१० दुकानें जल गईं। शो रुम में आग लगने की जानकारी मिलते ही दुकानों में काम करने वाले सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए, जिससे अब तक यहां कोई हताहत नहीं हुआ है। इन दुकानों में ज्वलनशील पदार्थ होने से अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here