बांग्लादेश में काली मंदिर पर हमला! दुर्गा पूजा से पहले क्यों बढ़ा डर?

0
274

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों में दहशत

बांग्लादेश काली मंदिर हमला नवरात्रि और दुर्गा पूजा से पहले हुआ। इस घटना से अल्पसंख्यक समुदाय गहरी चिंता में है।

मूर्तियां खंडित और सुरक्षा कैमरे गायब

जानकारी के अनुसार, कुश्तिया जिले के मीरपुर उप जिला स्थित रक्खा काली मंदिर में रविवार रात हमला हुआ। बदमाशों ने दो मूर्तियां खंडित कर दीं। इतना ही नहीं, मंदिर का सीसीटीवी कैमरा और मेमोरी कार्ड भी गायब कर दिया।

पुलिस जांच और अब तक की कार्रवाई

मीरपुर थाना प्रभारी मोमिनुल इस्लाम ने बताया कि हमला रात 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मंदिर समिति की प्रतिक्रिया

मंदिर समिति के पूर्व सचिव बादल कुमार डे ने कहा कि हम लगातार तीन साल से यहां दुर्गा पूजा मना रहे हैं। लेकिन बांग्लादेश काली मंदिर हमला होने से लोग डरे हुए हैं। समिति ने सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

प्रशासन का दावा – हालात सामान्य

कुश्तिया के उपायुक्त अबू हसनत मोहम्मद अराफिन ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। प्रशासन का दावा है कि नए कैमरे लगाए गए हैं और अंसार बल चौबीसों घंटे तैनात रहेगा।

आखिर क्यों बढ़ रहा डर?

हालांकि अधिकारी हालात सामान्य बता रहे हैं, लेकिन बांग्लादेश काली मंदिर हमला ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्गा पूजा से पहले हुई इस घटना से अल्पसंख्यक समुदाय असुरक्षित महसूस कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here