Tue, Feb 10, 2026
26 C
Gurgaon

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की तबीयत नाज़ुक, किडनी फेल होने के बाद इलेक्टिव वेंटिलेटर पर रखा गया

ढाका, 12 दिसंबर (हि.स.)। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष और देश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत गंभीर हो गई है। ढाका के एवरकेयर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी किडनी ने काम करना बंद कर दिया है और उन्हें इलेक्टिव वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। 80 वर्षीय खालिदा पिछले कई महीनों से विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही हैं और 23 नवंबर से अस्पताल में भर्ती हैं।

सांस लेने में दिक्कत, ऑक्सीजन लेवल में गिरावट

अस्पताल के मेडिकल बोर्ड ने बताया कि खालिदा जिया को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम है, जबकि खून में कार्बन डाइऑक्साइड का स्तर लगातार बढ़ रहा है। अभी उन्हें हाई-फ्लो नेजल कैनुला और बाइपैप मशीन से सपोर्ट दिया जा रहा है।

कई गंभीर समस्याएँ एक साथ

मेडिकल बोर्ड प्रमुख प्रो. डॉ. शहाबुद्दीन तालुकदार के अनुसार, हाल ही में उनके शरीर में कई गंभीर जटिलताएँ सामने आई हैं—

  • किडनी फेल
  • एक्यूट पैंक्रियाटाइटिस
  • गंभीर संक्रमण
  • गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग
  • डिससेमिनेटेड इंट्रावास्कुलर कोएगुलेशन (DIC)
  • एओर्टिक वाल्व में दिक्कतें

उन्हें एडवांस्ड एंटीबायोटिक, एंटीफंगल थेरेपी और कई बार खून चढ़ाया जा चुका है।

डॉक्टरों ने अफवाहों से बचने की अपील की

मेडिकल बोर्ड ने जनता और मीडिया से अफवाहें न फैलाने की अपील की है। बीएनपी मीडिया सेल ने भी कहा है कि उनकी स्थिति बेहद नाज़ुक है और इलाज में सभी विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories