Fri, Mar 20, 2026
18 C
Gurgaon

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया वेंटिलेटर पर, सरकार ने वीवीआईपी घोषित किया

खालिदा जिया की हालत बेहद नाजुक, वेंटिलेटर पर रखा गया

ढाका, 02 दिसंबर (हि.स.)। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष खालिदा जिया की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। 80 वर्षीय खालिदा जिया वेंटिलेटर पर हैं और ढाका के एवरकेयर अस्पताल में उनका एडवांस्ड इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति बेहद नाजुक है।

सरकार ने दिया वीवीआईपी का दर्जा

अंतरिम सरकार ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से वीवीआईपी घोषित किया है। रात में जारी अधिसूचना में कहा गया कि विशेष सुरक्षा बल अधिनियम 2021 के तहत खालिदा जिया को एसएसएफ सुरक्षा प्रदान की जाएगी। यह दर्जा आमतौर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को दिया जाता है।

PM मोदी ने जताई गहरी चिंता

भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी खालिदा जिया के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर लिखा—
“मैं खालिदा जिया की सेहत को लेकर बेहद परेशान हूं। हमारी दुआएं उनके जल्द ठीक होने के लिए हैं। भारत हर संभव मदद के लिए तैयार है।”

बीएनपी ने कहा— हालत में सुधार नहीं

बीएनपी उपाध्यक्ष अहमद आजम खान ने बताया कि रविवार रात से हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं, लेकिन स्थिति चिंताजनक है।
उन्होंने कहा—“अब हमारे पास दुआओं के अलावा कुछ नहीं है।”

तारिक रहमान की वापसी के संकेत

बीएनपी नेताओं ने संकेत दिया है कि खालिदा जिया के बेटे और कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान लंदन से स्वदेश लौटने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन अहमद ने सोमवार रात गुलशन स्थित कार्यालय में यह जानकारी दी।

पूरे देश में प्रार्थनाओं का दौर

खालिदा जिया की गंभीर स्थिति के बाद बांग्लादेश में बीएनपी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मस्जिदों में उनके स्वास्थ्य लाभ की दुआ करना शुरू कर दिया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories