बांग्लादेश में ढाका-8 से उम्मीदवार उस्मान हादी पर गोलीबारी, हमलावरों की पहचान का पुलिस का दावा

ढाका, 13 दिसंबर (हि.स.)। बांग्लादेश की राजनीति में एक बार फिर हिंसा सामने आई है। इंकलाब मंच के प्रवक्ता और ढाका-8 से निर्दलीय उम्मीदवार शरीफ उस्मान हादी पर दिनदहाड़े गोलीबारी की गई। ढाका पुलिस ने दावा किया है कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं अस्पताल में भर्ती हादी की हालत गंभीर बनी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे बाइक सवार दो हमलावरों ने उस्मान हादी पर अचानक फायरिंग की। गोली उनके सिर के दाहिने हिस्से में लगी और बाएं कान से बाहर निकल गई। इस दौरान गोली के कुछ टुकड़े मस्तिष्क में फंस गए, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के तुरंत बाद हादी को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH) के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एवरकेयर अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार वे फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं और खतरे से बाहर नहीं हैं

पुलिस का बड़ा दावा

ढाका महानगर पुलिस (DMP) के आयुक्त शेख मोहम्मद सज्जात अली ने देर रात बयान जारी कर कहा कि गोलीबारी में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हमलावरों को किसी भी समय गिरफ्तार किया जा सकता है और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।

राजनीतिक पृष्ठभूमि

उस्मान हादी पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के कट्टर विरोधी रहे हैं। जुलाई 2024 में शेख हसीना सरकार के खिलाफ चले आंदोलन में वे प्रमुख चेहरा थे। तख्तापलट के बाद उन्होंने ‘जुलाई विद्रोह’ के आंदोलनकारियों के लिए स्मारक निर्माण का अभियान भी चलाया था। इसी दौरान हादी की अगुवाई में शेख मुजीबुर रहमान के स्मारक पर हुए हमले को लेकर भी वे विवादों में रहे।

इस हमले को आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक हिंसा के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे बांग्लादेश की सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी माहौल पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories