Wed, Mar 11, 2026
23 C
Gurgaon

बंजारी जंगल धधका : दो किमी तक फैली आग, हरे-भरे पेड़ जलकर राख

मीरजापुर, 15 मार्च (हि.स.)। ड्रमंडगंज वन रेंज के बंजारी कलां वनक्षेत्र में शुक्रवार शाम अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। लगभग दो किलोमीटर के दायरे में जंगल जलकर राख हो गया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती गई। जंगल में मौजूद बांस, पलाश, तेंदू, सलई, अर्जुन सहित कई प्रजातियों के वृक्ष और जड़ी-बूटियां खाक हो गईं।

ग्रामीणों ने रात में ही आग की सूचना वन विभाग को दी।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे वनदरोगा अभिषेक और वनरक्षक सर्वेश्वर पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसे रात में दूर से ही देखा जा सकता था। आग के कारण जंगल में रहने वाले कई जंगली जानवरों के जीवन पर संकट गहरा गया है। आग से बचने के लिए वन्यजीव इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए। कई जानवर इसकी चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गए। वन क्षेत्राधिकारी वीके तिवारी ने बताया कि वन विभाग की टीम आग बुझाने का हर संभव प्रयास कर रही है। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। टीम फायर कटिंग और पेड़ों की टहनियों से आग को काबू करने का प्रयास कर रही है। वन विभाग का दावा है कि जल्द ही आग पर नियंत्रण पा लिया जाएगा।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories