Mon, Feb 9, 2026
14 C
Gurgaon

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो से मेयर उम्मीदवार घोषित किया

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी को बनाया मेयर उम्मीदवार

पूर्वी सिंहभूम, 09 दिसंबर (हि.स.)। झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने सोमवार रात अपनी पत्नी सुधा गुप्ता को मानगो नगर निगम से मेयर पद का उम्मीदवार घोषित कर स्थानीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी। यह ऐलान उस समय हुआ, जब दंपती अपनी शादी की वर्षगांठ मनाने ओम प्रकाश सिंह के गैराज सह कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।

कार्यक्रम कुछ ही मिनटों में राजनीतिक शक्ति–प्रदर्शन में बदल गया। सुबह से ही जवाहर नगर रोड नंबर 15 स्थित कार्यालय परिसर कार्यकर्ताओं से भरा हुआ था। जैसे ही बन्ना और उनकी पत्नी वहां पहुंचे, “कांग्रेस जिंदाबाद” और “मानगो की मेयर सुधा गुप्ता” के नारे जोरों से गूंज उठे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर दंपती का भव्य स्वागत किया। वर्षगांठ पर केक काटने के बाद पूरा कार्यक्रम चुनावी माहौल में बदल गया।

घोषणा करते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा कि मानगो क्षेत्र हमेशा उनके राजनीतिक जीवन का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि जनता और पार्टी जो निर्णय देगी वह सर्वोपरि होगा, लेकिन उन्हें भरोसा है कि सुधा गुप्ता विकास की नई दिशा दे सकती हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आने वाले चुनाव में एकजुट होकर काम करने का आग्रह भी किया।

सुधा गुप्ता की दावेदारी के बाद मानगो की स्थानीय राजनीति में अचानक गर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर संकल्प लिया कि वे आगामी नगर निगम चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेंगे और सुधा गुप्ता को विजयी बनाएंगे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories