Mon, Feb 9, 2026
22 C
Gurgaon

बरेली पुलिस मुठभेड़: फायरिंग का आरोपी जैस मोहम्मद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बरेली, 11 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के भौना फार्म गांव में शुक्रवार देर रात हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार सुबह मुठभेड़ के बाद आरोपी जैस मोहम्मद को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे जैस मोहम्मद उर्फ बदला ने आपसी कहासुनी के बाद गुरनाम सिंह पर तमंचे से फायरिंग की। गोली पेट के ऊपर के हिस्से में लगी थी। घायल गुरनाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

थाना बहेड़ी पुलिस ने घटना की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की। शनिवार सुबह पुलिस टीम नौला फार्म के पास चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपी मोटरसाइकिल से आता दिखा और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके से एक तमंचा 315 बोर, दो खोखे, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की। एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories