Sun, Mar 29, 2026
29 C
Gurgaon

बरेली: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी डकैत इफ्तेखार ढेर, एसओजी हेड कॉन्स्टेबल घायल

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में बुधवार तड़के भोजापुरा थाना क्षेत्र में एसओजी और तीन थानों की संयुक्त टीम की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई में एक लाख के इनामी डकैत इफ्तेखार उर्फ सोल्जर उर्फ शैतान ढेर हो गया।

मुठभेड़ के दौरान एसओजी के हेड कॉन्स्टेबल राहुल गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि बदमाशों की फायरिंग का जवाबी कार्रवाई में इफ्तेखार मारा गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बरामद सामग्री

मौके से पुलिस ने 32 बोर पिस्टल, दो मैगजीन, 17 जिंदा कारतूस, 28 हजार रुपये, मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की।

आपराधिक इतिहास

एसएसपी अनुराग आर्य के अनुसार, इफ्तेखार के खिलाफ 7 जिलों में 19 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या और डकैती के चार गंभीर मामले शामिल हैं। वह थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र की डकैती में वांछित था। रिकॉर्ड के अनुसार, 2006 में पचौमी मंदिर के पुजारी की हत्या और डकैती में भी उसकी संलिप्तता थी। 2012 में वह बाराबंकी से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था और आठ साल बाद दोबारा गिरफ्तार हुआ।

पुलिस ने बताया कि इफ्तेखार अक्सर पते बदलकर छिप जाता था। असली नाम इफ्तेखार पुत्र सादिक उर्फ साबिक है और वह लंबे समय से भूपखेड़ी, थाना टीला मोड़, गाज़ियाबाद में छिपा हुआ था।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories