Fri, Mar 6, 2026
19 C
Gurgaon

बस्तर कलेक्टर ने एग्री स्टैक पंजीयन में प्रगति लाने के दिए निर्देश, विकास कार्यों की की समीक्षा

जगदलपुर, 8 अक्टूबर (हि.स.)।
बस्तर जिले के कलेक्टर हरिस एस ने बुधवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य कर सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कृषि विभाग को एग्री स्टैक में पंजीयन में आवश्यक प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की तैयारियों, राशन कार्डों की समीक्षा और स्कूली बच्चों को राशन कार्ड से जोड़ने की प्रक्रिया पर विशेष चर्चा की।

बैठक में आयुष्मान कार्ड निर्माण को ग्रामीण क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ाने की योजना बनाने पर जोर दिया गया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के तहत व्यक्तिगत शौचालयों के निर्माण को जल्द पूरा करने, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) वितरण और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने हर घर नल जल योजना और जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से माहवार कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने ई-ऑफिस संचालन, मनरेगा कार्यों, आंगनबाड़ी केंद्रों और पीडीएस दुकानों के निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत कार्ड, वय वंदना कार्ड, मोतियाबिंद जांच, कुष्ठ रोग निवारण, पोषण ट्रैकर ऐप और पेंशन भुगतान प्रणाली (DPD) की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। बैठक में वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सी.पी. बघेल, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories