Thu, Feb 12, 2026
16 C
Gurgaon

बस्तर ओलंपिक: सुकमा का शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 4 स्वर्ण, 5 रजत और 1 कांस्य

जगदलपुर, 12 दिसंबर (हि.स.)। बस्तर ओलंपिक के दूसरे दिन सुकमा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 10 पदक अपने नाम किए। फुटबॉल, बैडमिंटन, लंबी कूद और वेटलिफ्टिंग में सुकमा का दबदबा दिखाई दिया।

फुटबॉल जूनियर फाइनल में सुकमा की जीत

दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला फुटबॉल जूनियर बालक वर्ग का फाइनल रहा, जिसमें सुकमा ने जगदलपुर को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। शानदार तालमेल और रणनीति से सुकमा की टीम ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

अन्य स्पर्धाओं में भी सुकमा का जलवा

लंबी कूद जूनियर वर्ग में सुकमा के खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। वेटलिफ्टिंग सीनियर बालक वर्ग में भी सुकमा ने स्वर्ण अपने नाम किया।

बैडमिंटन में भी जिला चमका—

  • जूनियर बालक डबल : स्वर्ण
  • सीनियर बालक सिंगल : स्वर्ण

रजत और कांस्य पदक

सुकमा ने पांच रजत पदक निम्न स्पर्धाओं में हासिल किए—

  • बैडमिंटन जूनियर बालिका डबल
  • भाला फेंक जूनियर बालक
  • तवा फेंक जूनियर बालक
  • खो-खो सीनियर बालिका
  • कराटे सीनियर बालिका

भाला फेंक जूनियर बालक में कांस्य पदक भी सुकमा के खाते में गया।

जिले की सफलता पर गर्व

नोडल अधिकारी आशीष राम ने कहा कि यह उपलब्धि सुकमा के खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रतिभा का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बस्तर ओलंपिक मंच सुकमा के खिलाड़ियों को नई पहचान दे रहा है और जिले की खेल क्षमता को मजबूती मिल रही है।

Archita phukan का वायरल वीडियो लिंक, क्या है नजारा?

असम की सोशल मीडिया सनसनी Archita phukan, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस वीडियो से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। वीडियो में क्या है नजारा, और क्या है सच?

SGT University में नजीब जंग ने की डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन सेंटर की घोषणा!

SGT यूनिवर्सिटी में नजीब जंग ने सिर्फ प्रेरणा नहीं दी, बल्कि एक नई शिक्षा क्रांति की नींव भी रखी। क्या है इसकी खासियत?

SGT विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर: चरक जयंती पर मानवता की अनमोल मिसाल

SGT विश्वविद्यालय में चरक जयंती पर लगे रक्तदान शिविर ने आयुर्वेद की मूल भावना – सेवा और करुणा – को जीवंत किया।

अर्चिता फुकन का वायरल वीडियो: बेबीडॉल आर्ची की ‘डेम अन ग्रर’ पर सिजलिंग मूव्स ने मचाया तहलका, लेकिन क्या है असली कहानी?

असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, उर्फ बेबीडॉल आर्ची, ने ‘डेम अन ग्रर’ पर बोल्ड डांस मूव्स से इंटरनेट पर धूम मचा दी। लेकिन MMS लीक और पॉर्न इंडस्ट्री की अफवाहों ने विवाद खड़ा कर दिया। क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Related Articles

Popular Categories